बिहार : 80 किलोग्राम गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

मुंगेर, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बाद अन्य मादक पदार्थो की तस्करी और बिक्री बढ़ गई है। पुलिस इस सिलसिले में लगातार छापामारी कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने सोमवार को 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने यहां बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके और कलाली मोड़ स्थित ठिकाने पर छापामारी की गई। दोनों जगहों से 80 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर से विक्की जयसवाल और शोभा देवी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ से पता चला है कि वे दोनों गांजा तस्करों को गांजा देने आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493