इराक : आईएस के ठिकाने पर फ्रांस, अमेरिका का हमला

बगदाद, 2 मई (आईएएनएस)। फ्रांस और अमेरिका के युद्धक विमानों ने इराक में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के महत्वपूर्ण ठिकानों को नष्ट करने के लिए दो हवाई हमले किए।

फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ये हवाई हमले 29-30 अप्रैल को किए गए। इन हमलों के जरिए उस स्थान को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल आईएस आतंकवादी आत्मघाती हमलों के लिए बड़ी मात्रा में बम और वाहन बनाने के लिए करते थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय ने कहा, “जिस स्थान को निशाना बनाया गया है, वह इराक-सीरिया सीमा पर स्थित अल कैम में है। इतने बड़े स्थान को निशाना बनाने के लिए दो हमले करने की जरूरत थी।”

गौरतलब है कि फ्रांस सितंबर 2014 में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना में शामिल होने वाला पहला यूरोपीय देश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493