मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। बॉलीवु़ड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना मुंबई से बाहर छुट्टियां मनाने निकले हैं। इस जोड़े ने अपनी छुट्टियों की आलिंगनरत सेल्फी पोस्ट की है।
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में दोनों किसी पुल पर दिख रहे हैं और पीछे पानी नजर आ रहा है। इस तस्वीर में अक्षय स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं, वहीं ट्विंकल की जुल्फें लहराती नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि दोनों किसी ठंडी और तेज हवा वाली जगह पर हैं।
‘सिंह इज ब्लिंग’ के इस अभिनेता ने ट्वीट कर बताया, “मुंबई की गर्मी से बचने की आदर्श जगह। अपनी साथी के साथ ठंड के मौसम का लुत्फ। छुट्टियों का मूड। ”
ट्विंकल ने भी इसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “पुल को पार करने के दौरान आप यहां पहुंचते हैं। प्राचीन बुद्धिमानी। 21वीं सदी का रिवाज, ठीक बीच में सेल्फी लेना।”
dharmpath.com dharmpath