नेपेडा, 2 मई (आईएएनएस)। म्यांमार ने श्रम अधिकारों की सुरक्षा करने और उसे बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। इसमें जबरन मजदूरी कराने और देश में बाल श्रम कानून के सख्त क्रियान्वयन शामिल हैं।
श्रम, आव्रजन एवं जनसंख्या मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, मंत्रालय ने अधिकारों को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने, सामाजकि सुरक्षा को बढ़ाने और श्रम संबंधित मुद्दों पर चर्चा को प्रखर करने के प्रयासों के तहत सरकार के साथ सभी इच्छुक साझेदारों को जोड़ने के लिए आमंत्रित किया।
श्रम मंत्री यू थेन स्वे ने कर्मचारियों को श्रम कानून के अनुरूप श्रमिकों के अधिकारों का सम्मान करने का आह्वान किया।
उन्होंने श्रम संगठनों को कानून के अनुरूप कामगारों की मदद करने, श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्षेत्र के मानकों के अनुरूप कामगारों को रोजगार देने की योजनाओं का भी उल्लेख किया। इसमें आंतरिक प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, अच्छे श्रम संबंध और श्रम विवादों की निष्पक्ष सुनवाई शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि म्यांमार में बेहतर कार्य योजना लागू की गई है।
dharmpath.com dharmpath