श्रीनगर, 2 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के वयोवृद्ध अलगाववादी नेता और तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने सोमवार को कहा कि उनकी मौत के बाद ही उनका उत्तराधिकारी घोषित किया जएगा।
गिलानी ने इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने कहा, “तहरीक-ए-हुर्रियत के पदाधिकारी मेरी मौत के बाद ही उत्तराधिकारी के नाम पर फैसला लेंगे।”
मीडिया में रविवार को खबरें आई थीं कि गिलानी वरिष्ठ अलगाववादी नेता अशरफ सेहराई को अपना उत्ताधिकारी घोषित कर सकते हैं। गिलानी का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath