इंडियाना में ट्रंप को भारी बढ़त : मत सर्वेक्षण

वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप को मंगलवार को होने वेला इंडियाना प्राइमरी में पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज की तुलना में भारी बढ़त मिल सकती है।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’, ‘एनबीसी न्यूज’ और ‘मारिस्ट कॉलेज’ द्वारा कराए गए नए संयुक्त मत सर्वेक्षण के मुताबिक, इंडियाना में क्रूज की तुलना में ट्रंप को 15 प्रतिशत अधिक समर्थन हासिल है। सर्वेक्षण में ट्रंप को 49 प्रतिशत और क्रूज को 34 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिलना बताया गया।

‘पोलिटिको’ के मुताबिक, ओहियो के गवर्नर जॉन कासिच 13 प्रतिशत समर्थन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

क्लीवलैंड में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले ट्रंप को पार्टी का उम्मीदवार बनने से रोकने के लिए क्रूज को बड़ी जीत की दरकार है।

डेमोक्रेटिक पार्टी में दावेदारों की दौड़ अधिक नजदीकी है। सर्वेक्षण के अनुसार, इंडियाना में हिलेरी क्लिंटन 50 प्रतिशत मतों के साथ आगे हैं जबकि वर्मोट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स 46 प्रतिशत मत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

यह सर्वेक्षण 26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493