एआईएफएफ यूथ कप 15 मई से गोवा में

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) 15 मई से एक यूथ टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इसकी मेजबानी गोवा को करनी है।

इस टूर्नामेंट में कई महाद्वीपों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें पांच टीमें-अमेरिका, दक्षिण कोरिया, तंजानिया, मलेशिया और मेजबान भारत हिस्सा ले रहे हैं।

टूर्नामेंट के आयोजक अपनी अंडर-16 टीम को भरपूर अंतर्राष्ट्रीय माहौल देना चाहते हैं, जो कि अगले साल होने वाले यू-17 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को मिली है।

सभी पांच टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और शीर्ष दो को फाइनल में जगह मिलेगी। सभी मैच गोवा के तिलक मैदान में खेले जाएंगे।

गोवा को सितम्बर में एशियाई फुटबाल परिसंघ कप यू-16 फाइनल्स की मेजबानी मिली है। इसके लिए 26 मई को गोवा में ड्रॉ निकाले जाने हैं।

भारत भी इसमें हिस्सा ले रहा है। भारत ने अपनी योग्यता के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का हक हासिल किया है। भारत ने 2015 में ताबरीज में आयोजित यू-16 क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493