वार्डी चुने गए फुटबाल राइटर्स फुटबालर ऑफ द इअर

लंदन, 2 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहे लीसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जेमी वार्डी को सोमवार को फुटबाल राइटर्स एसोसिएशन ने 2016 का सबसे अच्छा फुटबाल खिलाड़ी चुना।

इंग्लैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वार्डी ने सदस्यों का 36 फीसदी मत हासिल किया और वह रियाज्द माहरेज और गोलो कांते पर स्पष्ट विजेता घोषित किए गए।

29 साल के वार्डी ने क्लब तथा देश के लिए अब तक 29 गोल किए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि इस साल लीसेस्टर ईपीएल खिताब जीतने के बिल्कुल करीब है।

वार्डी के बेहतरीन खेल की बदौलत 1948 में स्थापित लीसेस्टर क्लब पहली बार ईपीएल खिताब के करीब पहुंचा है। वार्डी एफडब्ल्यूए पुरस्कार पाने वाले 2011 के बाद पहले इंग्लिश खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493