हरदोई, 2 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में हरदोई के कोतवाली पिहानी क्षेत्र में सात माह की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सक के द्वारा भेजे गए मेमू के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के भेठुआ निवासी अंकित कुमार दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। अंकित दो दिन पहले ही दिल्ली से आया था। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी।
परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम अंकित की 20 वर्षीया पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसने एम्बुलेंस-108 को फोन करके बुलाया और सभी सीएचसी पिहानी के लिए चल पड़े। लेकिन अंकित की पत्नी ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने अंकित की पत्नी को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को मेमू भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रभारी निरीक्षिक परशुराम सिंह ने बताया कि अंकित का विवाह 9 जून, 2014 को लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र के हैरमखेड़ा मोड़ निवासी जोतराम की बेटी के साथ हुआ था। उसका पहला प्रसव था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
dharmpath.com dharmpath