सुषमा का स्वास्थ्य बेहतर, अस्पताल से छुट्टी जल्द : एम्स

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। एम्स प्रशासन ने सोमवार को यह बात कही। सुषमा को सीने में जकड़न और गठिया के कारण एम्स में दाखिल कराया गया है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने कहा, “सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, लेकिन कब यह हम नहीं कह सकते।”

सुषमा को इलाज के दौरान क्या कोई समस्या हुई, इस सवाल पर गुप्ता ने कहा, “कुछ ज्यादा नहीं। वह दिल की मरीज हैं, इसलिए उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।”

सुषमा को सीने में जकड़न, बुखार और गठिया की समस्या के कारण पिछले सप्ताह एम्स में दाखिल कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुषमा की सेहत का हाल जानने एम्स गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493