डीएमआरसी ने भारत के बारे में मेरी राय बदली: पनगढ़िया

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने देश के बारे में उनकी निराशावादी सोच को बदल दिया है। आज दिल्ली मेट्रो रेल के बिना जीवन असंभव है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के 22वें स्थापना दिवस (डीएमआरसी) के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि 1980 के दशक से भारत के बारे में उनकी बहुत ही निराशावादी सोच थी, जो आज बदल गई है।

“मैंने सोचा कि भारत विकास में अभी भी काफी पीछे है, लेकिन डीएमआरसी ने देश के बारे में मेरी निराशावाद सोच को तोड़ दिया है। इसने मुझे एक आशा दी है। दिल्ली मेट्रो के बिना जीवन अकल्पनीय है।

डीएमआरसी के प्रयासों की सराहना करते हुए पनगढ़िया ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि 15 साल की अवधि में दिल्ली मेट्रो ने 200 किलोमीटर का नेटवर्क बनाया है।

डीएमआरसी ने मंगलवार को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया तथा मंडी हाउस को ‘बेस्ट मेट्रो स्टेशन’ घोषित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493