पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार में पटना सहित राज्य के कई इलाकों में मंगलवार रात हुई बारिश से बुधवार को तापामन में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री, भागलपुर का 21.6 डिग्री तथा गया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, पटना का 35.9 डिग्री और पूर्णिया का 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath