नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर में आसमान में बदली छाई रहेगी। दोपहर बाद कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।”
अधिकारी ने हालांकि दिन में बारिश की संभावना से इनकार किया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath