दक्षिण में प्रशंसकों की संख्या बढ़ाना चाहती हैं हुमा

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार ममूटी अभिनीत फिल्म ‘व्हाइट’ के साथ दक्षिण सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि वह दक्षिण में अधिक फिल्में करना चाहती हैं, ताकि उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़े।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह दक्षिण की और फिल्में करना पसंद करेंगी? इस पर हुमा ने कहा, “बिल्कुल। मुझे लगता है कि इसके लिए मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैं प्रशंसकों की संख्या बढ़ाना चाहती हूं। मैं खुश हूं कि खुद को बॉलीवुड में स्थापित करने के बाद दक्षिणी फिल्में कर रही हूं।”

अभिनेत्री ने कहा, “ज्यादातर अभिनेत्रियां पहले दक्षिण की फिल्में करने लगती हैं और उसके बाद हिंदी फिल्म (बॉलीवुड) करती हैं।”

‘एक थी डायन’ स्टार ने कहा कि अगर उनके पास अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा कॉन्सेप्ट आता है, तो वह इसका हिस्सा बनना पसंद करेंगी।

हुमा ने कहा, “मैं दक्षिणी की अधिक फिल्में करना पसंद करूंगी। अगर इसकी स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट अच्छा है तो मैं इसमें काम करना पसंद करूंगी।”

हुमा हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक में अपने भाई और अभिनेता साकिब सलीम के साथ दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493