हमारी कहानियां यथार्थवादी, समावेशी होनी चाहिए : कल्कि

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कल्कि कोचलीन का मानना है कि बॉलीवुड की कहानियां अधिक यथार्थवादी और समावेशी होने की जरूरत है।

कल्की को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म ‘मार्गरीता’ में उनके अभिनय के लिए एक विशेष जूरी पुरस्कार मिला है।

कल्कि ने यहां आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि कहानियां यथार्थवादी और समावेशी होने की जरूरत है।”

यह पूछे जाने पर कि इस उद्योग में पुरुषों के लिए बेहतर किरदार हैं? इस पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि पुरुषों या महिलाओं के किरदार बेहतर हैं। यह सिर्फ स्टीरियोटाइप पुरुष और महिलाओं से संबंधित किरदार हैं।”

‘जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ की अभिनेत्री आगामी फिल्म ‘वैटिंग’ में नजर आएंगी। यह अनु मेनन द्वारा निर्देशित और इश्का फिल्म्स और दृश्यम फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित है। इसमें कल्कि अनुभवी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ होंगी।

फिल्म ‘वैटिंग’ 13 मई को रिलीज होगी। इसमें सुहासिनी रत्नम, रजत कपूर और अर्जुन माथुर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493