केकेआर के मैच में बेटे के साथ पहुंचे शाहरुख

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबला देखने पहुंचे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपने प्रशंसकों पर प्यार बरसाते नजर आए।

केकेआर की पारी के दौरान मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर शाहरुख को अपने बेटे अब्राम के साथ गुब्बारे से खेलते देखा गया।

कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि स्टेडियम में आई भीड़ टीवी पर उन्हें देखकर उनके लिए खुश हो रही है और दर्शकों के इस प्यार का अभिनन्दन शाहरुख ने खड़े होकर हाथ हिलाते हुए किया।

इसके बाद शाहरुख ने अब्राम को अपनी गोद में बैठाया और उसके साथ फिर से गुब्बारे से खेलने लगे।

केकेआर और किंग्स इलेवन के मुकाबले से पहले शाहरुख ने ट्वीट कर बताया, “छोटे से अब्राम के साथ कोलकाता में होने वाले मुकाबले के लिए डांस की तैयारी कर रहा हूं। आप सब से स्टेडियम में मिलता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493