दरभंगा, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने गुरुवार को दरभंगा जिले के चंदौना स्थित में महाकवि कालिदास सूर्यदेव स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव प्रसाद सिंह को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के अनुसार, प्राचार्य रिश्वत की यह रकम कॉलेज परिसर में पीसीसी पथ बनवाने, पौधा लगाने व अन्य कार्यो का विधेयक पास करने के एवज में ले रहे थे।
ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि मुंगेर के ठेकेदार गौतम कुमार चौधरी ने प्राचार्य के खिलाफ निगरानी ब्यूरो लिखित शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पौधरोपण व अन्य कार्यो का बिल पास करने के एवज में प्राचार्य रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
ब्यूरो ने मामले का सत्यापन करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया और गुरुवार को टीम ने आरोपी प्राचार्य को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार प्राचार्य से पूछताछ के पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath