‘टीई3एन’ के प्रचार में दर्शकों की मदद चाहते हैं बिग बी

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘टीई3एन’ की रिलीज के लिए तैयार मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह फिल्म के प्रचार में दर्शकों की मदद चाहते हैं।

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘टीई3एन’ की रिलीज के लिए तैयार मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह फिल्म के प्रचार में दर्शकों की मदद चाहते हैं।

अमिताभ ने यहां फिल्म ‘टीई3एन’ के ट्रेलर लांच के दौरान संवाददाताओं से कहा, “यह तय करना जरूरी है कि हम अपनी फिल्मों के साथ कैसे जा रहे हैं और हमारे पास कुछ व्यावसायिक और शिक्षित लोगों का समूह है जो राय देता है। हम दर्शकों से पूछना चाहेंगे कि हमें किस तरह की फिल्मों को बढ़ावा देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हम उनके द्वारा सुझाव चाहते हैं और अगर हमें उनके विचार पसंद आए तो हम उन्हें पुरस्कार देंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘टीई3एन’ में उनका किरदार फिल्म ‘वजीर’ जैसा है? अमिताभ ने कहा, “आप इसलिए ऐसा महसूस करेंगे क्योंकि हर रहस्यमय या थ्रिलर फिल्म में कुछ समानताएं होती हैं लेकिन सही अर्थो में यह फिल्म अलग है।”

फिल्म की व्यापक रूप से शूटिंग कोलकाता में हुई है और बिग बी ने पश्चिम बंगाल की सरकार के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

अमिताभ ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल सरकार को फिल्म की शूटिंग के लिए सभी सुविधाएं देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।”

रिभु दासगुप्ता निर्देशित फिल्म ‘टीई3एन’ 10 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493