विद्या ने ‘हक ‘ के लिए खड़ी कंगना को सराहा

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या बालन अभिनेता ऋतिक रोशन से कानूनी लड़ाई लड़ रहीं कंगना रनौत के समर्थन में खड़ी हुई हैं। विद्या ने कहा है कि अपने हक के लिए खड़ी कंगना के लिए उनके मन में बेहद सम्मान का भाव है।

विद्या गुरुवार को यहां अपनी आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ के ट्रेलर लांच के मौके पर मौजूद थीं।

कंगना और ऋतिक के बीच चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “इस मामले का मुझसे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मेरे मन में उनके (कंगना) लिए बेहद सराहना का भाव है।”

उन्होंने कहा, “वह अपने लिए खड़ी हो रही हैं। दूसरों के समर्थन में खड़ा होना आसान है, लेकिन बहुत कम ही होता है कि लोग खुद अपने लिए खड़े हों। उन्हें और हिम्मत मिले।”

कंगना और ऋतिक के बीच विवाद इस साल की शुरूआत में तब शुरू हुआ था, जब कंगना ने एक साक्षात्कार में अप्रत्यक्ष रूप से ऋतिक के संदर्भ में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि ‘एक्स आपकी तवज्जो पाने के लिए मूर्खतापूर्ण हरकतें क्यों करते हैं।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493