एफ-1 : कुयात अब टोरो रोसो की कार चलाएंगे

फुस्च एम सी (आस्ट्रिया), 6 मई (आईएएनएस)। एफ-1 चालक डेनिल कुयात अब टोरो रोसो की कार चलाएंगे। रेड बुल ने स्पेनिश ग्रां प्री के लिए कुयोत की जगह मैक्स वेर्सटापेन को अपना मुख्य चालक बनाया है।

रेड बुल टीम के प्रींसिपल क्रिस्टीयन हार्नर ने कहा है कि वेर्सटापेन को जहां अपना असाधारण प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा वहीं कुयात टोरो रोसो के साथ रहकर अपना फार्म वापस पाने का प्रयास करेंगे।

कुयात की इन दिनों काफी आलोचना हो रही है। खुद हार्नर ने सोच्चि ग्रां प्री में फेरारी चालक सबास्टियन विटेल के रास्त में दो बार आने को लेकर कुयात की आलोचना की थी।

विटेल के 2015 में रेड बुल से फेरारी जाने के बाद कुयात को रेड बुल का मुख्य चालक बनाया गया था। पहले सीजन में वह अपने साथी चालक डेनियल रिकियाडरे से अधिक अंक जुटाने में सफल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493