दिल्ली में बुजुर्ग दंपति से लूट

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के शक्तिनगर इलाके में शुक्रवार तड़के लुटेरों ने एक बुजुर्ग दंपति को उनके ही घर में बंधक बनाकर सात लाख रुपये व आभूषण लूट लिए।

पुलिस ने बताया कि लुटेरे एयर-कंडीशनर के नीचे बनी खिड़की को तोड़कर घर में घुसे थे।

पुलिस के अनुसार, लूट की घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के पास शक्ति नगर इलाके में अमित गुप्ता (70) के दो मंजिला घर में हुई। आरोपियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को रस्सी से बांध कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूट की वारदात के लगभग चार घंटे बाद सुबह सात बजे उन्हें इस बारे में बताया गया।

बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले रहते थे। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493