छठी लगोरी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शनिवार से पुष्कर में

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। जनलोकप्रिय खेल लगोरी (सितोलिया) की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के छठे संस्करण की शुरुआत शनिवार को पुष्कर में होगी। आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय लगोरी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष प्रह्लाद गुरव ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस चैम्पियनशिप के आधार पर ही भारतीय टीम का चयन किया जाएगा, जो इस साल मुम्बई में होने वाले पहले लगोरी विश्व कप में हिस्सा लेगी।

लगोरी के पहले विश्व कप में 30 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।

राजस्थान में पहली बार हो रही इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 20 से अधिक राज्यों और क्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। हिस्सा लेने वाली टीमों में गोवा, पांडिचेरी, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, दादर नगर हवेली, विदर्भ, बिहार, मेजबान राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात व मध्य प्रदेश प्रमुख हैं।

भारतीय स्कूल गेम्स महासंघ से मान्यता प्राप्त इस खेल के इस टूर्नामेंट के मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे और इस साल टीमों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी क्योंकि इसी प्रदर्शन के आधार पर राज्यों से विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493