नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रविंद्रनाथ टैगोर को 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मैं गुरुदेव टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिनके विचारों और लेखनी से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है।”
टैगोर का जन्म सात मई, 1861 को और निधन सात अगस्त, 1941 को हुआ था। उन्हें 1913 में साहित्य क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
dharmpath.com dharmpath