पंजाब, हरियाणा में बारिश की संभावना

चंडीगढ़, 7 मई (आईएएनएस)। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की धूप जारी है। शनिवार को इन क्षेत्रों में तापमान औसत से तीन से चार डिग्री अधिक रही। हालांकि, नौ मई को बारिश होने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “शुष्क मौसम के कारण अधिकतर इलाकों के तापमान बढ़ा हुआ है।”

हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और अम्बाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब, पटियाला और लुधियाना सबसे गर्म रहे। पंजाब में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 38.4 डिग्री और लुधियाना में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में नौ से 11 मई तक बारिश होने की संभावना है, जिससे लू की मार से राहत मिलने की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493