पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत में पूर्वी चीन सागर में एक मालवाहक जहाज से टकराने के बाद मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें सवार चालक दल के सभी 17 लोग लापता हैं।
वेहाई शहर में मैरीटाइम व फिशरी ब्यूरो को दुर्घटना की सूचना सुबह छह बजे मिली।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि नौका पर 19 लोग सवार थे, जिसके पूर्वी चीन सागर में एक मेल्टेज मालवाहक जहाज से टकराने की आशंका जताई जा रही है।
चालक दल के दो सदस्यों को बचा लिया गया है। समुद्री अधिकारियों का जहाज तथा चीनी नौसेना का दोंघाई बेड़ा समुद्र में लापता लोगों की तलाश कर रहा है।
इस बीच, चीन के पूर्वोत्तर शहर दालियन को शनिवार सुबह दो रपट मिली, जिसके मुताबिक पहली घटना एक नौका से संपर्क भंग होने की है, जबकि दूसरी घटना में 50 घंटों से लापता मछली पकड़ने वाली एक दूसरी नौका पूर्वी चीन सागर में डूब गई है।
सेंटर ने कहा कि पहली नौका पर चालक दल के छह सदस्य सवार थे, जबकि दूसरी नौका पर आठ लोग सवार थे।
dharmpath.com dharmpath