शिमला, 8 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार रात एक बस के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि हिमाचल पथ रिकांग पिओ जा रही थी। यह शिमला से लगभग 200 किलोमीटर दूर जोंगिदर नगर के पास खाई में गिर गई।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि अधिकतर घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर घायलों को कांगड़ा जिले के टांडा में राजेंद्र प्रसाद गवर्मेट मेडिकल कॉलेज और चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर मुड़ते समय चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस खाई में जा गिरी।
dharmpath.com dharmpath