श्रीनगर, 8 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के गुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों से चार सर्विस राइफल छीन लीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने अदीजन गांव में तैनात एक अल्पसंख्यक गार्ड से दो सेल्स-लोडिंग राइफ (एसएलआर) व दो इंडिया स्मॉल आर्म्स सिस्टम (इंसास) सहित चार सर्विस राइफल छीन लीं।”
अधिकारी ने कहा कि चार गार्डो व उनके गार्ड कमांडर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath