सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया तब तक परमाणु हथियारों का सहारा नहीं लेगा, जब तक विरोधी ताकतें परमाणु हथियारों से उसकी संप्रभुता के लिए खतरा नहीं बनेंगी।
उन्होंने ये बयान सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) की एक राष्ट्रीय सभा में एक रिपोर्ट में दिए।
किम ने कहा कि डब्ल्यूपीके ने अर्थव्यवस्था की प्रगति और परमाणु विकास को आगे की दिशा में बढ़ाने की रणनीति को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
dharmpath.com dharmpath