आईएस के कब्जे वाले इराक में बांध दरकने का खतरा

बगदाद, 8 मई (आईएएनएस)। ईराक व अमेरिका के राजनयिकों ने विशाल मोसुल बांध के आसपास रहने वाले लाखों लोगों को एक गंभीर खतरे के प्रति आगाह किया है। बांध की मरम्मत चल रही है और यह किसी भी क्षण टूट सकता है, जो शहरों को बहा ले जाने और बगदाद को जलमग्न करने के लिए काफी है।

रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र (यूएन)ने इस साल आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की लड़ाई के चलते 20 लाख लोगों के बेघर होने की चेतावनी दी है। टाइग्रिस नदी पर स्थित देश के सबसे बड़े मोसुल बांध के कहीं अधिक तबाही मचाने खतरा है। इस खतरे से 60 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें से 20 लाख लोग मोसुल में या इसके आसपास रह रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में इराक के स्थायी प्रतिनिधि मोहम्मद अली अलहाकिम ने इराक की सरकार की ओर से जलस्तर को कम करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण देते हुए मोसुल बांध इलाके में और इसके आसपास रह रहे लोगों को चेताया है कि बांध गिरने का खतरा सिर पर मंडरा रहा है।

अलहाकिम ने शुक्रवार को कहा कि हमने अपने नागरिकों से चौकस व सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को बांध से दूरी सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

मोसुल बांध 1.25 करोड़ घनमीटर पानी को अपने अंदर रोक सकता है और देश के उत्तरी हिस्से में बाढ़ ला सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493