राष्ट्रपति चुनाव लड़ना रियल्टी शो जैसा नहीं : ओबामा

ओबामा ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट डिनर 2016 में ट्रंप पर निशाना साधने के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में उनके संदर्भ में यह टिप्पणी की।

व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप के बारे में पूछने पर ओबामा ने मीडिया और जनता से ट्रंप के बयानों पर विचार करने को कहा। ओबामा ने कहा, “यह मनोरंजन नहीं है। यह कोई रियल्टी शो नहीं है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव है।”

ओबामा ने ट्रंप के प्रति अपनी नापसंदगी को छिपाने की कभी कोशिश नहीं की।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह टेड क्रूज और जॉन कासिच के राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में दावेदारी की दौड़ से पीछे हटने के बाद ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार बन गए हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के कुछ शीर्ष नेता अब भी ट्रंप के बाारे में चिता व्यक्त कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493