काबुल, 8 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सरकार ने विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्तता के लिए मौत की सजा पाए छह आतंकवादियों को रविवार को फांसी दे दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, “सरकार ने अदालत से मृत्युदंड पाए छह आतंकवादियों को फांसी दे दी।”
एक अधिकारी ने कहा कि हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी का बेटा अनस हक्कानी फांसी दिए गए छह आतंकवादियों में शामिल नहीं था।
राष्ट्रपति अशरफ गनी ने 25 अप्रैल को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अफगानिस्तान से इन्हें खत्म कर देने की शपथ ली थी।
dharmpath.com dharmpath