मेड्रिड, 8 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा है कि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब स्वस्थ हैं और स्पेनिश लीग के अगले दो मैचों में वह मैदान पर नजर आएंगे। मेड्रिड को ला लीगा में वालेंसिया और डेर्पोटिवो ला कोरुना के खिलाफ अपने अगले दो मैच खेलने हैं।
जिदान ने रविवार रात वालेंसिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “रोनाल्डो आने वाले मैचों में नजर आएंगे। वह अब स्वस्थ हैं।”
जिदान ने कहा है कि रोनाल्डो का चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ प्रदर्शन काफी शानदार था। इस मैच में उसने 1-0 से जीत हासिल की थी।
जिदान ने कहा, “हमसे पहले उनकी चाहत खेलने की है। उनके लिए खेलना काफी जरूरी है।”
dharmpath.com dharmpath