चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन से संबंधित कैरियर रॉकेट टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक ली होंग ने कहा कि इस मध्यम आकार के रॉकेट के निर्माण में वैज्ञानिकों को आठ साल का समय लगा था।
कंपनी के उप प्रबंधक यांग बाओहुआ ने कहा, “इस लांग मार्च-7 का प्रक्षेपण सात जून को निर्धारित है। यह चीन के अंतरिक्ष मिशन के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।”
यांग ने कहा कि यह लांग मार्च-7 वाहक पहले के लांग मार्च मॉडलों की तुलना में काफी पर्यावरण अनुकूल है। यह अंतरिक्ष प्रक्षेपणों के लिए मुख्य यान बनने की क्षमता रखता है।
dharmpath.com dharmpath