समुद्र का जलस्तर बढ़ने से सोलोमन के 5 द्वीप गायब

सिडनी, 8 मई (आईएएनएस)। समुद्र का जलस्तर हमारी सोच से अधिक तेजी से बढ़ रहा है और समुद्र के बढ़ते प्रवाह ने पांच द्वीपों को लील लिया है। सोलोमन द्वीपसमूह के पांच द्वीप गायब हो चुके हैं। शनिवार को प्रकाशित एक ऑस्ट्रेलियाई शोध रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

शोध के मुताबिक, सोलोमन देश में छह अन्य द्वीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बताया गया है कि उत्तरी सोलोमन द्वीपसमूह के आसपास के कम से कम 11 द्वीप हाल के दशकों में पूरी तरह गायब हुए हैं या वर्तमान में कटाव का सामना कर रहे हैं।

शोध के अनुसार, जलमग्न हुए पांचों द्वीप वनस्पतिओं से युक्त द्वीप थे। वे सिर्फ छोटे से रेत के द्वीप नहीं थे।

रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि चोइसेउल राज्य की राजधानी टारो विश्व की पहली प्रांतीय राजधानी है, जहां समुद्र स्तर के बढ़ते खतरे की वजह से अपने निवासियों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

यह शोध ‘एन्वायरमेंटल रिसर्च लेटर्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493