अरविंद व हाजरा का एशियन जूनियर शतरंज में शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय अरविंद चिदंबरम ने रविवार को एशियन जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में एस.एल. नारायण के विजयी रथ को रोक दिया। वहीं, पश्चिम बंगाल की चंद्रेयी हाजरा ने अभी तक शानदार प्रदर्शन करती आ रहीं नंदिता पी.वी को मात दी।

छठे दौर के खत्म होने तक अरविंद और नारायण ओपन श्रेणी में पांच अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। जबकि हाजरा शीर्ष वरीय वैशाली के साथ शीर्ष पर कायम हैं।

सफेद मोहरों से खलेते हुए अरविंद ने अपने हमवतन को 55 चालों में मात दी। बालिका श्रेणी में नंदिता की गलती का हाजरा को फायदा हुआ।

अन्य मुकाबलों में ग्रांड मास्टर कार्तीकेयन मुरली ने प्रानावानंदा को हराया। ईरान के मोसाजेघपुर मासौद और मौसावी सेयेद खलीली ने क्रमश: अंकित गजवा और चक्रवर्ती रेड्डी को हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493