राजनीतिक संकट के बीच इराकी सेना ने बगदाद बंद किया

बगदाद, 8 मई (आईएएनएस)। इराक में ताजा विरोध प्रदर्शन के बीच संभावित संघर्ष की आशंका को देखते हुए इराकी सेना ने रविवार को बगदाद के सभी प्रमुख मार्गो और पुलों को बंद कर दिया। इसका मकसद प्रमुख शिया नेता मुक्तदा अल सद्र के समर्थकों को ग्रीन जोन तक पहुंचने से रोकना था। एक हफ्ता पहले ही उनके समर्थकों ने वहां उत्पात मचाया था।

शियाओं के पवित्र शहर नजफ से सद्र के टेलीविजन पर भाषण देने के बाद गत 30 अप्रैल को हजारों प्रदर्शनकारियों ने बगदाद के मध्य में स्थित भारी सुरक्षा वाले सरकारी क्षेत्र में उत्पात मचाया था। भाषण में सद्र ने प्रधानमंत्री हैदर अल-अब्दादी द्वारा मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी गई हालिया पक्षपातपूर्ण स्वीकृति को खारिज कर दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को संसद भवन और आसपास के इलाकों पर कब्जा जमा लिया था। तब दर्जनों सांसदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां से भागने का प्रयास किया।

इस प्रदर्शन का मकसद अब्दादी पर पार्टी से जुड़े उन मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों को रखने के लिए दबाव बनाना है।

सद्र ने कहा, “इराकी सरकार में कोई भी मंत्री हमारा व्यक्ति नहीं है और केवल उनकी सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने पुष्टि की कि वह और उनके समर्थक कोटा प्रणाली सहित किसी भी राजनीतिक प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493