अफगानिस्तान में 15 खनिकों का अपहरण

काबुल, 9 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने 15 खनिकों को अगवा कर लिया।

अधिकारी ने सोमवार को बताया, “बगलान के करकर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों का एक समूह खनिकों के कार्यालय में घुसा। वे कार्यालय को अस्त-व्यस्त करने के बाद 15 खनिकों को अपने साथ ले गए।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर 11 वाहनों को भी ले गए।

बगलान प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद हकमल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “अगवा किए गए लोगों की सुरक्षित रिहाई के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493