लॉस एंजेलिस, 9 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रसल क्रो ने पुष्टि की है कि वह ‘द ममी’ के रीमेक में अभिनेता टॉम क्रूज के साथ होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म सबको डरा देगी।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, वेबसाइट ‘कलाइडर डॉट कॉम’ के अनुसार, रसल ने बताया कि वह फिल्म में डॉ. जेकइल की भूमिका में होंगे।
रसल ने कहा, “यह (फिल्म) एक तरह से आपको और ज्यादा डराने के लिए है।”
फिल्म में रसल उत्पीड़ित डा. हेनरी जेकइल की भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो निर्दयी उन्मत्त व्यक्ति मिस्टर हाइड में तब्दील हो जाता है।
इंग्लैंड में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में टॉम क्रूज एक नौसैन्य सील (नौसेना की विशेष संघर्ष इकाई का सदस्य) की भूमिका में हैं, जो इराक के रेगिस्तान में हिंसक ममी से लड़ता है।
dharmpath.com dharmpath