मेड्रिड ओपन के फाइनल में हारे बोपन्ना-मेर्जिया

मेड्रिड, 9 मई (आईएएनएस)। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया को मेड्रिड ओपन के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जीन-जुलियन रोजर और होरिया तेकाऊ की जोड़ी ने मात दी।

रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-मार्जिया की जोड़ी को रोजर-होरिया की जोड़ी ने 4-6, 6-7 (5) से मात दी।

वेबसाइट ‘एटीपीवर्ल्डटूर डॉट कॉम’ के अनुसार, फाइनल मुकाबले के बाद तेकाऊ ने कहा, “मैं एक अन्य बेहतरीन सप्ताह के लिए अपने जोड़ीदार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

तिकाऊ ने कहा, “हम पिछले कुछ सप्ताहों से काफी संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अधिक मैच नहीं जीत पाए। साथ खेलने में अच्छा लगा और एक अन्य खिताब भी जीता।”

उन्होंने कहा कि इस खिताब का वे पिछले तीन साल से पीछा कर रहे थे और इसे पाकर काफी खुश हैं। दोनों के लिए यह खिताब काफी मायने रखता है।

रोजर ने कहा कि यह मुकाबला काफी मुश्किल था, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी हमारे करीबी मित्र भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493