पनामा सिटी, 9 मई (आईएएनएस)। पनामा के अधिकारी अपने यहां फंसे क्यूबा के 3400 प्रवासियों को सोमवार से मेक्सिको भेजना शुरू करेंगे। कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण ये प्रवासी अमेरिका जाते समय पनामा में फंस गए हैं।
दैनिक पत्र ‘ला प्रेंसा’ ने रविवार को कहा है, “चिरिकुई प्रांत में फंसे हजारों क्यूबाई नागरिकों को स्थानांतरित करने का काम सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है।” चिरिकुई देश का पश्चिमी प्रांत है, जिसकी सीमा पश्चिम में कोस्टा रिका से लगी हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, करीब 250 क्यूबाई नागरिकों का पहला जत्था पनामा के कोपा एयरलाइंस’ के चार्टड विमान से अमेरिका से लगे मेक्सिको के एक शहर जाएगा।
पनामा के अधिकारी इन लोगों की यात्रा के लिए जरूरी कागजात और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तैयार करने में जुटे हैं। पहले ये प्रवासी मेक्सिको जाएंगे और उसके बाद अमेरिका रवाना होंगे।
पनामा के नेशनल सिविल प्रोटेक्शन सिस्टम के महानिदेशक जोस डोंडरिस ने कहा कि क्यूबाई नागरिकों को हरहाल में अपने विमान किराए का भुगतान करना होगा।
ये प्रवासी चिरिकुई में पांच माह से भी अधिक समय से फंसे हुए हैं। ये अमेरिका जाने का अपना सपना साकार होने का इंतजार कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath