पणजी, 9 मई (आईएएनएस)। गोवा में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी विधायक अतानासियो मोंसेरेट की पुलिस हिरासत अवधि सोमवार को तीन और दिन के लिए बढ़ा दी गई। इस मामले की सुनवाई कर रहे बाल न्यायालय ने यह आदेश दिया।
मोंसेरेट को बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उन पर एक दलाल से 50 लाख रुपये में लड़की को खरीदने, उसे नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। दलाल का कहना है कि उसने किशोरी को उसकी मां से खरीदा।
मोंसेरेट को पीड़ित किशोरी की मां के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कथित दलाल रोजी फेरो को पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को गिरफ्तार किया।
मोंसेरेट विधानसभा में असंबद्ध विधायक हैं, लेकिन वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी। वह पिछले दशक में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।
dharmpath.com dharmpath