मोगादिशू में कार बम हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

मोगादिशू, 9 मई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी में यातायात पुलिस के मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर सोमवार को एक कार बम विस्फोट में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सरकार के प्रवक्ता अब्दीफिताह हालेन ने कहा कि कार से निकलते वक्त एक बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया, जबकि बम हमले में कई अन्य घायल हुए हैं।

हालेन ने कहा, “बंदूकधारियों ने विस्फोटकों से भरी कार को मुख्यालय के अंदर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही एक बंदूकधारी ने कार से निकलने का प्रयास किया, पुलिस ने उसे मार गिराया। इस दौरान तीन पुलिस अधिकारी भी मारे गए।”

यह घटना शांगानी जिले की है, जहां के निवासियों ने कहा कि उन्होंने विस्फोट तथा गोलियां चलने की आवाजें सुनीं।

स्थानीय निवासी इब्राहिम नूर ने कहा, “मैंने एक वाहन को बेहद तेज गति से घटनास्थल से अस्पताल की तरफ जाते देखा। विस्फोट बहुत तेज था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493