पौध रोपण को जन-आंदोलन बनाएँ

shivraj_singhवन महोत्सव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील

 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से पौध रोपण को जन- आंदोलन बनाने तथा पौध रोपण कर उनकी समुचित सुरक्षा करने का आग्रह किया है। वन महोत्सव के अवसर पर अपने संदेश में श्री चौहान ने कहा है कि वन महोत्सव से प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने के काम में नई ऊर्जा का संचार होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संदेश में आगे कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों, जिसमें वन भी शामिल हैं, के मामले में मध्यप्रदेश की अपनी पहचान है। प्रदेश में संयुक्त वन प्रबंधन में ग्रामीणों की सहभागिता से वनों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पौध रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शासकीय प्रयासों के साथ जन-साधारण की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। प्रसन्नता की बात है कि प्रदेश में इस दिशा में सार्थक प्रयास हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव की सफलता के लिये अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493