छग : हरियाली बढ़ाने में लगा ‘परदेसी’ सम्मानित

अकलवारा गांव के परदेशी राम निषाद ऐसे ही जागरूक ग्रामीण हैं, जो अपने गांव में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। खुद के पास कम संसाधन होने के बावजूद उन्होंने कुछ वर्ष पहले स्वप्रेरणा से अपने गांव के तालाबों की मेड़ों पर पचास पौधे लगाए थे।

उनके रोपे गए पौधे अच्छी देखभाल से आज वृक्ष बनकर तालाब की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं और तालाब के किनारे आने वाले लोगों को अपनी शीतल छाया दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अकलवारा में हरियाली बढ़ाने के लिए अधिकारियों को बारिश के पहले सघन पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में घर-घर और सार्वजनिक स्थलों पर पांच हजार फलदार वृक्षों के पौधे लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों से सबसे ज्यादा खुशी निषाद को हुई।

अकलवारा वही गांव है, जहां शासकीय स्कूल के शिक्षक बच्चों को पढ़ाई करने के लिए सीटी बजाकर बड़े सवेरे उठाते हैं। इस गांव में लोगों की जागरूकता और सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं पर भी बेहतर तरीके से अमल हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493