श्रीसंत की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थरूर

तिरुवनंतपुरम, 9 मई (आईएएनएस)। क्रिकेटर से भारतीय जनता पार्टी के नेता बने एस. श्रीसंत की बेटी के पहले जन्मदिन समारोह में सोमवार को कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर भी शामिल हुए।

श्रीसंत केरल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं। इसके बावजूद थरूर, श्रीसंत के यहां स्थित किराए के मकान में जन्मदिन समारोह में पहुंचे।

थरूर ने कहा, ” श्रीसंत हमेशा अपने पारिवारिक कार्यक्रम में मुझे बुलाते हैं, लेकिन मैं हमेशा जा नहीं पाता। अब हम दोनों एक ही शहर में हैं और मैं आज यहां हूं।”

जन्मदिन समारोह में श्रीसंत के परिजन, खास दोस्त और कुछ अतिथि ही शामिल हुए।

श्रीसंत आजकल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है जिससे बेटी का जन्मदिन मना सकें।

अपने गृह जिले एर्नाकुलम के बजाय पूर्व क्रिकेटर को भाजपा ने तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा है। वह स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस नेता वी.एस.शिवकुमार और एंटनी राजू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने हाल ही में केरल कांग्रेस (एम) छोड़कर अपनी पार्टी शुरू की है ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493