इजरायल ने अपने नागरिकों से ट्यूनीशिया न जाने के लिए कहा

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन काम करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद आतंकवाद रोधी ब्यूरो ने ट्यूनीशिया के जेरबादा द्वीप पर 25 तथा 26 मई को होने वाले यहूदी छुट्टी समारोह के दौरान वहां की यात्रा न करने की चेतावनी दी है।

बयान के मुताबिक, परिषद ने कहा है कि ट्यूनीशिया की यात्रा खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि वहां आतंकवादी सक्रिय हैं और हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

इजरायलियों को ट्यूनीशिया की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। एक हजार से भी कम यहूदी इस उत्तरी अफ्रीकी देश में रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493