अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ताजिकिस्तान के 2 दिवसीय दौरे पर

काबुल, 10 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी मंगलवार को पड़ोसी देश ताजिकिस्तान के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया, “राष्ट्रपति गनी ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली रहमान के आधिकारिक निमंत्रण पर उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।”

बयान के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान गनी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर चर्चा के लिए ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के स्पीकर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493