नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। समाचार चैनल ‘एबीपी न्यूज’ टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ की पूर्व प्रतियोगी प्रिया मलिक को लेकर एक नया शो शुरू करने जा रहा है।
एक बयान के मुताबिक, शो में ग्लैमर, भव्यता और कुछ अनसुनी मजेदार कहानियां होंगी।
ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन की ‘पॉश स्पाइस गर्ल’ के नाम से मशहूर प्रिया मूल रूप से देहरादून की हैं। वह पिछले कुछ वर्षो से ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की चर्चित हास्य कलाकार भी हैं।
प्रिया ‘बिग बॉस’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आई थीं। वह ‘बिग ब्रदर ऑस्ट्रेलिया’ (2014) की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने हाल में ‘टी-20’ क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान एबीपी न्यूज पर मशहूर श्रृंखला ‘क्रिकेट, कैमरा, एक्शन’ भी की थी।
dharmpath.com dharmpath