‘अनादोलू’ न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पार्सलान सेलिक 37 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में था। उसने कहा कि उसने अपने साथियों से पैराशूट से नीचे उतर रहे लड़ाकू विमान के पायलट पर गोली न चलाने के लिए कहा था।
पश्चिमी तुर्की के इज्मिर में एक सरकारी वकील ने वीडियो सबूत की जांच-पड़ताल करने के बाद मुकदमा रद्द करने का फैसला किया।
तुर्की के सुरक्षाबलों ने 31 मार्च को सेलिक सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया था। अभियान के दौरान एक क्लाशिनिकोव राइफल व दो हैंडगन बरामद की गई थीं।
सेलिक व 13 अन्य संदिग्धों को ‘आग्नेयास्त्र कानून के उल्लंघन’ के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
24 नवंबर को तुर्की द्वारा रूस का लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास घुल गई है। इस लड़ाकू विमान के दो पायलटों में से एक मारा गया था, जबकि दूसरे को रूसी सुरक्षाबलों ने बचा लिया था।
dharmpath.com dharmpath