काहिरा, 10 मई (आईएएनएस)। मिस्र आने वाले पर्यटकों की संख्या मार्च 2015 और मार्च 2016 के बीच 47.2 प्रतिशत घट गई है।
समाचार पत्र ‘अल-अहराम’ ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि मार्च में मिस्र में कुल 440,700 पर्यटक पहुंचे, जबकि मार्च 2015 में 834,600 पर्यटक पहुंचे थे।
मिस्र प्रशासन ने अक्टूबर में सिनाई के ऊपर रूस के यात्री विमान को मार गिराए जाने की घटना की वजह से पर्यटकों की संख्या में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया है।
इस विमान में 224 यात्री सवार थे।
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने रूस के विमान को मार गिराने की घटना की जिम्मेदारी ली थी।
dharmpath.com dharmpath